November 2, 2026 9:06 pm

रेवाड़ी पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 30 नई अत्याधुनिक बाइकें; हीरो मोटोकॉर्प ने ‘सुरक्षा साथी’ पहल के तहत निभाई सामाजिक सहभागिता

रेवाड़ी, प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जिले में त्वरित पुलिस सेवा, सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) परियोजना ‘सुरक्षा साथी’ पहल के तहत रेवाड़ी पुलिस को 30 नई अत्याधुनिक बाइके भेंट की हैं।

 

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम में रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

फ्लैग ऑफ कर बेड़े में की 30 नई अत्याधुनिक बाइके शामिल

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा तथा हीरो मोटोकॉर्प के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सभी 30 बाइको को हरी झंडी (फ्लैग ऑफ) दिखाकर पुलिस बेड़े में विधिवत शामिल किया। ये नई बाइकें जिले के विभिन्न थानों, गश्ती दलों और राइडर्स बेड़े में तैनात की जाएंगी, जिससे संकरे रास्तों, भीड-भाड़ वाले क्षेत्रों और दूर-दराज़ के इलाकों में पुलिस की पहुंच और अधिक त्वरित हो सकेगी। रेवाड़ी पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और गश्त को मिलेगी मजबूती: एसपी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने हीरो मोटोकॉर्प कंपनी प्रबंधन और उनकी सीएसआर टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: “हीरो मोटोकॉर्प न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी सदैव अग्रणी रहा है। जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हीरो कंपनी हमेशा रेवाड़ी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। हाल ही में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘नशामुक्ति रेवाड़ी हाफ मैराथन’ में भी हीरो कंपनी ने पुलिस प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग किया था।”

एसपी ने आगे कहा कि इन नई अत्याधुनिक बाइको के शामिल होने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम (प्रतिक्रिया समय) में सुधार होगा और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड की ओर से कॉर्पोरेट और प्लांट प्रबंधन के उच्च अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लतिका तनेजा (प्रमुख – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं सीएसआर), यशपाल सरदाना (प्लांट हेड), धर्म रक्षित (प्लांट एचआर हेड एवं लीड ईआर – एचएमसीएल), अमित मलिक (डीजीएम – एचआर), स्मिता शर्मा (प्रमुख – सीएसआर), सोनिका छाबड़ा (प्रमुख – सुरक्षा / सेफ़्टी) तथा अक्षय (सेक्शन हेड – सीएसआर) विशेष रूप उपस्थित रहे।

कंपनी के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि हीरो मोटोकॉर्प आगे भी समाज हित, सड़क सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए अपनी ‘सुरक्षा साथी’ जैसी कल्याणकारी पहलों के माध्यम से प्रतिबद्ध रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें