*संवाददाता: धनंजय सिंह, जनई, रायबरेली*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लालगंज तहसील का मामला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, जिम्मेदार मौन
रायबरेली। लालगंज तहसील* से एक शर्मनाक और गंभीर आरोप सामने आया है। *सरेनी विकास खंड स्थित मलकेगांव की एक पीड़िता ने *लेखपाल दिनेश सविता* पर *घरौनी में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने* का आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने रिश्वत देने में असमर्थता जताई, तो लेखपाल ने *घिनौनी और अश्लील शर्त रख दी। पीड़िता के अनुसार लेखपाल ने कहा -यदि काम कराना है तो अपनी बेटी को मेरे पास भेजो।”*
इस अश्लील मांग से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए हैं और कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने जिलाधिकारी से लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।











