November 2, 2026 6:59 pm

रायबरेली समाचार: पति गया विदेश कमाने, पत्नी ने रचाई दूसरी शादी! 10 साल के बेटे को साथ ले गई, दूसरे पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

संवाददाता: धनंजय सिंह, जनई, रायबरेली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चन्दापुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के दौतरा गांव का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दौतरा निवासी बच्चन हसन जो रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा है, ने सऊदी से एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई है।

बच्चन हसन ने बताया कि उसकी शादी पूरे काशी, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी निवासी शोफियां पुत्री मोहर्रम अली के साथ हुई थी। शादी के बाद पति कमाने के लिए विदेश चला गया। आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी शोफियां ने अपने माता-पिता की रजामंदी से दूसरी शादी कर ली।

बच्चे को ले गई साथ, मारपीट का आरोप

बच्चन का 10 वर्षीय एक बेटा* है। आरोप है कि शोफियां अपने बेटे को भी अपने साथ ले गई। बच्चन का आरोप है कि शोफियां का दूसरा पति उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है और एक बार बच्चे की बुरी तरह से पिटाई भी की, जिससे उसकी आंखों में गंभीर चोटें* आई थीं।

5 लाख रुपये और 3 लाख का सोना लेकर फरार होने का आरोप

पीड़ित बच्चन हसन ने बताया कि शोफियां ने मौके का फायदा उठाते हुए घर बनवाने के नाम पर उससे अपने खाते में 5 लाख रुपये डलवाए और घर में रखा लगभग  3 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर फरार  हो गई।

बच्चन का यह भी आरोप है कि शोफियां जहां गई है, वहां का व्यक्ति उसे फोन पर आए दिन जान से मारने की धमकी देता है और कहता है कि विदेश से लौटते ही उसे मार देगा।

पीड़ित पति ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपने बच्चे की सुरक्षित वापसी की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें