November 2, 2026 7:56 pm

BALLIA: सरयु नदी के कटान को ले कर घाघरा कटान भूमि एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति ने बिजलीपुर गांव में निकली प्रभातफेरी और जागरूकता रैली

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ पी एन पी न्यूज़ बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिकन्दरपुर(बलिया)सरयु नदी के क्षेत्र में हो रहे कटान पर प्रभावी नियंत्रण एवं कटान पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग को ले कर ”घाघरा कटान भूमि एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति”की तरफ से इलाकाई गांवों में चलाया जा रहा लगातार जनजागरण अभियान आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

इस दौरान समिति की तरफ से जगह जगह बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।जिन में कटान और उससे अतीत में हुई क्षति तथा वर्तमान बाढ़ काल में हो रहे नुकसान के बारे में चर्चा कर लोगों को शासनिक व प्रशासनिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में रविवार को प्रातः क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

 

 

नई बस्ती चट्टी से निकली प्रभातफेरी बिजलीपुर गांव की सड़कों और गलियों में भ्रमण के बाद पुनः वापस पूर्व स्थान पर आ कर समाप्त हुई।भ्रमण के दौरान उस में शामिल किसान खेती किसानी की समस्याओं तथा नदी के कटान की समस्या के बारे में तरह तरह के नारे लगाते चल रहे थे।

 

 

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में किसान रामकेश्वर उर्फ भूलन ने बिजलीपुर, पुरूषोत्तम पट्टी,निपनिया,बहदुरा खरीद आदि गांवों में सरयु नदी के कटान की विभीषिका के बारे विस्तार से चर्चा किया।साथ ही कटान पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की।

 

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ किसान नेता बलवन्त यादव सहित राहुल वर्मा, रजनीश कुमार,बड़े मियां,तीर्थराज,इसराइल अंसारी, ओमप्रकाश,मुन्ना,अखिलेश, परवीन,वीरबहादुर,हृकिशुन राम,योगेन्द्र,मनोज राम,जनार्दन राम,विशाल,सुरेश रामआदि शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें