November 2, 2026 5:52 pm

बलिया समाचार: रील बनाने का चढ़ा था खुमार, अब कार्रवाई ने उतारा सारा बुखार

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ पी एन पी न्यूज़ बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। रसड़ा थाने पर तैनात विवादित इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल रसड़ा थाने से हटाकर साइबर सेल से अटैच कर दिया है।

 

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पर सोशल मीडिया पर रील बनवाने, बैजलपुर घटना में मारपीट तथा एक ट्रक को कथित तौर पर गलत तरीके से ब्लैकलिस्ट कराने से जुड़े मामले सामने आए थे। इन मामलों को लेकर इंस्पेक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।

 

वहीं, मामले में निलंबन की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि अधिकारियों ने निलंबन के बजाय उन्हें केवल साइबर सेल से अटैच कर दिया।

 

बताया जाता है कि संबंधित मामले में हाईकोर्ट की ओर से इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई थी। फिलहाल उन्हें रसड़ा थाने से हटाकर साइबर सेल से संबद्ध किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें