November 2, 2026 7:59 pm

बलिया समाचार: एआईसीसी ऑब्जर्वर कुमार आशीष के बलिया आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से होगी मुलाकात

रिपोर्ट : अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी, ब्यूरो चीफ पीएनपी न्यूज़ बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ऑब्जर्वर श्री कुमार आशीष जी के दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बलिया कार्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समय-सारणी जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से ऑब्जर्वर क्रमवार मुलाकात करेंगे और संगठन से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे।

 

जारी कार्यक्रम के अनुसार पूर्व विधायकों के साथ बैठक एवं संवाद का समय सुबह 11:00 बजे से 11:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्षों के लिए सुबह 11:15 बजे से 11:45 बजे तक का समय रखा गया है।

 

वहीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण** दोपहर 11:45 बजे से 12:15 बजे तक ऑब्जर्वर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण दोपहर 12:15 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव एवं जिला सचिवों** के लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षगण दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक ऑब्जर्वर के साथ बैठक करेंगे।

 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा वरिष्ठ शिक्षक दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक मुलाकात करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय रिजर् रखा गया है। इस दौरान ऊपर दर्शाए गए पदनामों के अलावा सभी श्रेणियों के नेता एवं कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग समय-सारणी के अनुसार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

उमाशंकर पाठक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बलिया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें