November 2, 2026 9:03 pm

यूपी के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यह एक दबंग ने प्रधान समेत 3 लोगों को गोली मार दी है,

यूपी के मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यह एक दबंग ने प्रधान समेत 3 लोगों को गोली मार दी है, जिसमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी का नाम आशीष बिट्टा है, जो हिस्ट्रीशीटर भी है। वहीं, घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंजिश में चलाई थी गोली

घटना गांव कंचनपुर नाकऊ की बताई जा रही है, यहां वर्तमान प्रधान प्रदीप यादव ने पुलिस को बताया था कि आशीष और उसके कुछ साथियों ने प्रधानी के रंजिश में उनके घर पर गोली चलाई थी, इस हमले में प्रधान समेत 3 लोग घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस की देर से कार्रवाई के विरोध में सड़क जाम कर दिया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब खबर यह भी सामने आ रही है कि यूपी पुलिस ने हमले के आरोपी और 25 हजार के इनामी बदमाश आशीष उर्फ बिट्टा को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बीती रात बुझीया नहर के पुल पर पुलिस को बदमाश के आने की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी, फिर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली चलाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

PNP NEWS से योगेश यादव की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें