November 2, 2026 8:09 pm

गर्रा नदी से अज्ञात शव बरामद किया पुलिस ने

गर्रा नदी से अज्ञात शव बरामद किया पुलिस ने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहजहाँपुर । तिलहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गर्रा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रिंग रोड के पास नदी में बहते देखकर स्थानीय लोगों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार और इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए । नदी में शव मिलने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई । तत्पश्चात बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए । नगरिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी सुकेंद्र सिंह ने बताया कि एक राहगीर से नदी में शव होने की सूचना पाकर पुलिस पहुँची थी । पुलिस मृतक की पहचान कराने का लगातार प्रयास कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा । पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

PNP NEWS से रिपोर्टर वीरपाल की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें