मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी की बड़ी लापरवाही सामने
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले में जबरन घुसने की कोशिश की और पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की की। सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया। देर रात तक भोपाल स्तर तक जानकारी भेजी गई। बड़े स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद डिंडौरी जिले के शाहपुर थाने में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के विरुद्ध लोक सेवक को शासकीय कार्य में बाधा डालने, उस पर हमला कर चोट पहुंचाने, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Views: 78











