November 2, 2026 10:36 pm

सोनभद्र समाचार:थाइलैंड के पटाया में 32 देशों के बीच भारत का लहराया परचम, रेणुकूट के रवि सिंह ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। रेणुकूट निवासी हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित नौवीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैम्पियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।रवि हिण्डालको के बायलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुरुष वर्ग के अंडर-58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 31 जुलाई से दो अगस्त तक हुई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उनकी सफलता पर सभी ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें