रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने जाइलो कार से 20 पेटी में एक हजार शीशी में 180 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके पीछे की कहानी काफी चौंकाने वाली है। कीमत अधिक वसूलने से लेकर तस्करी के तौर तरीकों ने भी पुलिस को चौंकाया है।कार चालक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के सनावल थाना क्षेत्र के कुल्डीह गांव निवासी मकबूल खान को गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी के दुद्धीचुआ स्थित दुकान से शराब खरीदकर ऊंचे दाम में बेचने के लिए अपने गांव ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपित का चालान कर कार को सीज कर दिया है।अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक अशोक सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान बैरपान की ओर से अनपरा आते समय ग्राम करहिया स्थित सद्दाम के बंद भट्ठे के पास सड़क किनारे एक जाइलो कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी जांच की तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मकबूल खान बताया।











