November 2, 2026 10:27 pm

सोनभद्र में दिव्यांग और परित्यक्ता के आवास का पैसा डकार गये प्रधान, आवास अब भी अधूरा

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या pnp news राबर्ट्सगंज सोनभद्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बभनी (सोनभद्र)। विकास खंड के रन्दह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े हैं। इनमें आदिवासी, दिव्यांग और परित्यक्ता महिलाएं शामिल हैं।आरोप है कि ग्राम प्रधान ने लाभार्थियों के खातों से आवास निर्माण की धनराशि निकाल ली, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया। लाभार्थियों के अनुसार, लगभग दो साल पहले ग्राम प्रधान ने दिव्यांग रमाशंकर, विधवा रूकमन देवी, महेंद्र सिंह, सुखन और रामलखन के खातों से प्रधानमंत्री आवास की धनराशि निकलवा ली थी।प्रधान ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आवास का निर्माण जल्द करा दिया जाएगा। हालांकि, दो वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी उनके आवास का निर्माण अधूरा है। लाभार्थी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें