November 2, 2026 9:45 pm

जुलूस से पहले मचा हड़कंप, सतर्क लोगों ने पकड़ा आरोपी; पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम: मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने का आरोप, संदिग्ध गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पुणे निवासी फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ‘दर्द से राहत’ के नाम पर लोगों को जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांट रहा था।

पुलिस के अनुसार, भायखला और जेजे इलाके से गुजर रहे मुहर्रम जुलूस के दौरान पेट्रोलिंग टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में देखा। पूछताछ के बाद उसके पास मौजूद कैप्सूल जब्त किए गए। जांच में पुलिस ने दावा किया कि आरोपी के पास से बड़ी संख्या में जहरीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।

डीसीपी सेंट्रल रीजन जोन-1 जयंत मीणा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जहर देने और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला रसायन मिला था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास से हजारों कैप्सूल और जहरीला केमिकल बरामद किया गया है। पुलिस अब उसके मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड, आर्थिक लेनदेन और संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले कई बार ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन से उसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच लगातार जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें