November 2, 2026 8:06 pm

धारूहेड़ा का यह गुरुद्वारा निर्माण क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द भव्य एवं आधुनिक गुरुद्वारा का भूमि पूजन – 

पीएनपी न्यूज रेवाड़ी,धारूहेड़ा – 28 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के सिख समाज और स्थानीय नागरिकों के लिए एक विशाल और आधुनिक गुरुद्वारे का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। आज रविवार को भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। भूमि पूजन करने के लिए हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इन्द्रपाल जेलदार एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन सत्य नारायण जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे।

सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मौजूदा गुरुद्वारा काफी पुराना हो चुका है। सबसे बड़ी समस्या मानसून के दिनों में गंदा पानी गुरुद्वारा परिसर के अंदर तक भर जाता था। इससे संगत के समय माथा टेकने और कीर्तन दरबार में शामिल होने में भारी असुविधा होती थी। समतल किया गया पुराना परिसर: इसी बड़ी समस्या के स्थाई समाधान के लिए पुराने ढांचे को पूरी तरह से समतल कर दिया गया है। ताकि एक नई और बेहतर योजना के साथ भव्य गुरुद्वारा बनाया जा सके।आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन से सजेगा नया गुरुद्वारा

प्रबंधक समिति ने बताया कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस गुरुद्वारे का खाका खींचा गया है। नए गुरुद्वारे की अत्याधुनिक ड्रॉइंग और वास्तुकला (Design) का काम पूरा हो चुका है। इमारत को बेहद आकर्षक और भव्य रूप दिया जाएगा, जिसमें प्राचीन सिख वास्तुकला और आधुनिक तकनीकों का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा।

 

संगत के लिए विशेष सुविधाएं: भविष्य में दूर-दराज से आने वाली संगत और स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां बड़े लंगर हॉल, पार्किंग और आधुनिक कमरों का निर्माण किया जाएगा, ताकि बड़ी से बड़ी संगत भी यहाँ सहजता से मत्था टेक सके।सर्वसमाज की एकजुटता और भाईचारे की मिसाल बना धारूहेड़ा का यह गुरुद्वारा निर्माण क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक नई मिसाल बनने जा रहा है। सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इस पावन अवसर पर धारूहेड़ा और आस-पास के सभी समाजों, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों के लोगों को आमंत्रित किया है, ताकि कार सेवा में हर वर्ग अपनी श्रद्धा और श्रमदान कर सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें