November 2, 2026 9:34 pm

इस्लामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णतया संचालित न होने पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बदायूं बिल्सी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बिल्सी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए एक सूत्रीय ज्ञापन बिल्सी तहसीलदार को इस्लामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्णतया संचालित ना होने के संबंध में सौंपा। तहसील परिसर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इस्लामनगर अंबेडकर पार्क में दिनांक 17 नवंबर 2024 से लेकर 24 नवंबर 2024 कांग्रेस जिन्होंने 7 दिनों तक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिन और रात धरना प्रदर्शन अनशन कर एसडीएम बिल्सी के लिए एक सूत्रीय ज्ञापन दिया था जिसमें कि इस्लामनगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर के प्रसव केंद्र से ही शुरू किया जाना चाहिए। धरना स्थल पर उपस्थित जनसमूह के सामने एसडीएम साहब ने मुख्य सहायक चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू हो जाएगा परंतु खेद की बात है कि प्रसव केंद्र में मात्र एक ओपीडी शुरू खुलवाकर इति श्री कर ली गई वहां पर इस्लामनगर प्रसव केंद्र ओपीडी पर ना कुत्ता काटे के मरीज और ना ही लड़ाई झगड़े के चोटों के मरीज की व्यवस्था है और ना ही मेडिकल होने की उन्हें आज भी मेडिकल के लिए अभी भी इस्लामनगर से दूर 9 किलोमीटर चलकर रुदायन जाना पड़ता है वहां पर कि उनका इलाज होता है और मेडिकल होता है उन्होंने कहा कि ओपीडी प्रसव केंद्र में शुरू करवाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य नहीं चल रहा है उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वहां पर नियम अनुसार पूर्णतया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करना चाहिए जहां पर भी लोगों को इलाज की सुविधा मिल सके तथा मेडिकल कराने उनको रुदायन न जाना पड़े और यह बात नहीं मानी गई आने वाले समय में कांग्रेस बदायूं जिला चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पर लोकतांत्रिक ढंग से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन ,सत्याग्रह , अनशन करेगी। धरना प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि इस्लामनगर के लोगों के लिए मांग जायज है कि उन्हें इलाज के लिए इतनी बड़ी नगर पंचायत इस्लामनगर के लोगों को रुदायन जाना पड़ता है जबकि रूदायन एक छोटा सा कस्बा है और इस्लामनगर नगर पंचायत है निश्चित रूप से वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा वहां की जनता को मिलना चाहिए। पार्टी के अध्यक्ष प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह ब्लॉक अंबियापुर के अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव,प्रेमपाल ,रामकिशोर, नंदराम शकील अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बदायूं से संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें