बदायूं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव पी०एन०पी० न्यूज बदायूँ
थाना अलापुर के गांव ग्योति धर्मपुर निवासी राकेश की महिलाएं रसोई घर में खाना बना रही थी महिलाओं ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाया वैसे ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। महिलाएं ने बाहर भाग कर शोर मचाया शोर शराबे की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और अलापुर गैस एजेंसी के कर्मचारी फायर सिलेंडर लेकर मौका पर पहुंचे उसके बाद पुलिस ने सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।
Views: 74











