November 2, 2026 8:10 pm

विश्व जल दिवस पर जुटेंगे देशभर के जलयोद्धा*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा। अंतर्राष्ट्रीय मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित तथा जल पुरुष के नाम से विश्वविख्यात राजस्थान के राजेंद्र सिंह राणा जी के मार्गदर्शन में विश्व जल दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय पानी पंचायत में रीवा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल को दिल्ली आमंत्रित किया गया है । इस अवसर पर श्री राणा द्वारा लिखित “पानी पंचायत” नामक जल ग्रंथ का लोकार्पण भी किया जाएगा तथा देशभर में जल संरक्षण पर अनवरत कार्य कर रहे जल योद्धाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
रिएक्ट संस्था के पदाधिकारी एडवोकेट अमित पाण्डेय एवं दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान के तरुण भारत संघ एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में “पानी पंचायत” का राष्ट्रव्यापी वृहद आयोजन किया जा रहा है। डॉ मुरली मनोहर जोशी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के कई केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अहम आयोजन में रीवा संभाग में विगत तीन दशकों से पानी और पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है । उल्लेखनीय है कि जल पुरुष श्री राजेंद्र सिंह राणा जी रीवा में डॉ येंगल के आमंत्रण पर पिछले 25 सालों में तीन बार रीवा आ चुके हैं । पिछली बार जीडीसी के समाजशास्त्र विभाग द्वारा सन 2017 में आयोजित नेशनल सेमिनार में श्री राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

oooooooo

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें