November 2, 2026 10:42 pm

सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़, दो गो-तस्कर घायल:50 हजार के इनामी समेत तीन गिरफ्तार, गोवंश बरामद

। रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

। सोनभद्र पुलिस ने गो-तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गो-तस्कर घायल हो गए।गिरफ्तार अभियुक्तों में ₹50,000 का इनामी बदमाश भी शामिल है।यह संयुक्त कार्रवाई रायपुर,पन्नुगंज, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा की गई।पुलिस को 17/18 जून की रात लगभग 01:15 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से गोवंशों को मधुपुर-नौगढ़-चकरघट्टा मार्ग से बिहार ले जाया जा रहा है।इस सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने थाना रायपुर क्षेत्र के सारसोत के पास बैरियर लगाकर घेराबंदी की।

 

पुलिस टीम को देखते ही वाहन सवार अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल होकर गिर पड़े।

 

इसके बाद पुलिस टीम ने साहस और सतर्कता दिखाते हुए दोनों घायल अभियुक्तों सहित एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया।घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकास यादव (पुत्र बुट्टन यादव, निवासी झरिया,थाना चैनपुर,जिला कैमूर, बिहार),मेराज कुरैशी (पुत्र अकबर कुरैशी, निवासी चैनपुर,थाना चैनपुर,जिला कैमूर, बिहार)और विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव (पुत्र सीताराम,निवासी हथिनी,थाना चकरघट्टा,जनपद चंदौली) केरूप में हुई है। विकास यादव ₹50,000 का इनामी बदमाश है।तलाशी के दौरान,विकास यादव और मेराज कुरैशी के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा .315 बोर,कुल 02 जिंदा कारतूस और 04 खोखा कारतूस बरामद हुए।पिकअप वाहन से वध के लिए बिहार ले जाए जा रहे 06 गोवंश भी बरामद किए गए।घायल अभियुक्तों विकास यादव और मेराज कुरैशी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढी भेजा गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

 

इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना रायपुर पर बीएनएस, आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी विकास यादव कई थानों पर अपराधी इतिहास भी रहा है और मेराज कुरैशी के ऊपर मिर्जापुर जिले अपराधिक इतिहास रहा है पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गो-तस्करी का कार्य करते हैं और गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचते हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें