November 2, 2026 9:49 pm

सिद्धी कला में पीएम आवास योजना पर खुली बैठक:स्थायी पात्रता सूची बनाने पर हुई चर्चा, सुझाव भी मांगे गए।

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राबर्ट्सगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सिद्धी कला स्थित पंचायत भवन परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के लिए स्थायी पात्रता सूची तैयार करना था। इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया।बैठक का लक्ष्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वास्तविक और पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना तथा पारदर्शी तरीके से पात्रता सूची बनाना था। ग्रामीणों को योजना की पात्रता शर्तों, सर्वेक्षण प्रक्रिया और चयन के मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अभी तक पक्के आवास से वंचित हैं और निर्धारित पात्रता श्रेणी में आते हैं।

खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीणों से संभावित पात्र परिवारों के संबंध में सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की गईं। इसका उद्देश्य सूची तैयार करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि या पक्षपात की संभावना को समाप्त करना था। ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे और जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आवास प्लस सर्वे-2024 के माध्यम से उन परिवारों की पहचान की जा रही है जो पूर्व में किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सके थे। इस सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की जाने वाली स्थायी पात्रता सूची भविष्य में आवास आवंटन की प्रक्रिया का आधार बनेगी।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम यादवसचिव विजय बहादुर ग्राम प्रधान निर्मला देवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदलाल मौर्या पंचायत मित्र वकील विजेन्द्र कुमार मौर्या बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्राम स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें