November 2, 2026 9:49 pm

धारूहेड़ा सेक्टर-6 मार्केट में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई, चेयरमैन अजय जांगड़ा ने केक काटकर दी वीर शिरोमणि को श्रद्धांजलि

धारूहेड़ा, पीएनपी रिपोर्टर| डॉ. राजकुमार यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 मार्केट स्थित पुलिस स्टेशन के सामने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन नगर पालिका धारूहेड़ा अजय जांगड़ा ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और अदम्य वीरता पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप अमर रहें के जयकारों के साथ वीर शिरोमणि को नमन किया।

 

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को केक वितरित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर , वार्ड 1 पार्षद कविता,दीपक तिवारी जी, बुधवार,लाखन सिंह राठौर जिला अध्यक्ष करनी सेना भिवाड़ी, लाला राजपूत अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी, राजेश सैनी अध्यक्ष दक्षिण हरियाणा शिवसेना ,एवरन चौधरी, सुनील जोधवाल, धर्मपाल श्योराण, मनोज सैनी वार्ड पार्षद, जितेंद्र नेगी, बिजेंद्र चौहान मौजूद रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें