November 2, 2026 9:40 pm

स्कूल चलो अभियान के तहत जिलेभर में नव-प्रवेशित बच्चों का हुआ जोरदार स्वागत*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*

लखीमपुर खीरी, 04 जुलाई। जिले में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों में “स्कूल चलो अभियान” एक प्रेरणादायक उत्सव बनकर सामने आया। रमुआपुर सत्ती के प्राथमिक विद्यालय में यह अभियान बच्चों की मुस्कुराहट, पौधों की हरियाली और कक्षा में जिज्ञासा से जीवंत हो उठा, जब सीडीओ अभिषेक कुमार खुद स्कूल पहुंचे सीडीओ ने नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और तालियों की गूंज के साथ किया। उन्होंने कहा कि “हर बच्चा जो स्कूल आता है, वह सिर्फ पढ़ने नहीं आतावह सपना देखने आता है। हमें उसका सपना सहेजना है विद्यालय परिसर में सीडीओ ने खुद बच्चों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि एक पौधा, एक सांस, और एक जीवन के बराबर होता है। जब हर बच्चा एक पौधा लगाएगा और उसकी देखरेख करेगा, तभी हम पर्यावरण को बचा सकेंगे। विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षकों की सजगता और डिजिटल बोर्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की। कहा कि सरकारी स्कूलों में जो सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है, वह सामूहिक प्रयास का परिणाम है सीडीओ ने खुद पढ़ाया विज्ञान, प्रिज्म से दिखाया इंद्रधनुष डिजिटल बोर्ड के सामने खड़े होकर सीडीओ अभिषेक कुमार ने बच्चों को विज्ञान के बेहद दिलचस्प प्रयोग से जोड़ा। उन्होंने प्रिज्म के माध्यम से सूर्य की किरणों को सात रंगों में विभाजित कर दिखाया, जिससे कक्षा में बैठे नन्हें छात्र-छात्राएं विज्ञान को खेल की तरह समझते दिखे। इसके बाद उन्होंने डिजिटल बोर्ड पर बच्चों को काफी रोचक ढंग से पढ़ाया अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों का उत्साह बढ़ा, स्कूलों में दिखा उत्सव जैसा माहौल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद के 129 परिषदीय विद्यालयों में जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी खुद पहुंचे और स्कूल चलो अभियान को गति दी। अभियान के तहत प्रत्येक एसआरजी अपने मूल विद्यालय, एआरपी अपने गोद लिए स्कूल और ग्राम सचिव अपने जिम्मेदार ग्रामों के विद्यालयों में उपस्थित रहे।अधिकारियों की भागीदारी से बच्चों और अभिभावकों में भरोसा बढ़ा।

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें