November 2, 2026 8:07 pm

पत्रकार योगेश यादव:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जेएनएन, मुंबई। गोरेगांव ईस्ट के एक जिम में ट्राइसेप्स बनाने के लिए जिम इक्विपमेंट्स को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि जिम के तीन सदस्यों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया।
छोटी सी बात पर हुआ बड़ा विवाद
पेशे से आर्किटेक्ट गौरव मिश्रा नामक पीड़ित की 25 मार्च को गोरेगांव ईस्ट के यूमानिया फिटनेस जिम के अंदर कथित तौर पर तीन लोगों ने पिटाई की थी। वनराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी पहचान राज मुथु, लव शिंदे और कार्तिक अमीन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन जब मुथु ट्राइसेप्स की एक्सरसाइज की तैयारी कर रहा था उसने गौरव मिश्रा से रस्सी मांगी। मिश्रा के मना करने पर मुथु ने उसे गाली देना शुरू कर दिया और फिर उसके साथ मारपीट की। उसके दो दोस्त लव शिंदे और कार्तिक अमीन भी उसके साथ शामिल हो गए और मिश्रा पर हमला कर दिया।
सिर पर रॉड से किया हमला
इसके बाद मुथु ने मिश्रा के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और सिर पर कई टांके लगे। 25 वर्षीय जिम ट्रेनर ने बीच-बचाव किया और मिश्रा को बचाया, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।
घायल गौरव मिश्रा ने कहा, “मुझे वह रॉड मिल गई जिससे उन्होंने मुझ पर हमला किया था और मैंने उसे पुलिस को सौंप दिया। हैरानी की बात यह है कि जब पुलिस ने जिम से आरोपियों के पते मांगे, तो उन्हें बताया गया कि ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्या इसका मतलब यह है कि केंद्र बिना किसी पहचान पत्र के सत्यापन के प्रवेश की अनुमति देता है?”
‘हत्या के प्रयास का मामला हो दर्ज’
गौरव मिश्रा ने कहा, “जब मैं शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गया तो मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। मुझे चक्कर आने लगे और मेरे परिवार को मुझे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके अलावा, एफआईआर में वे सभी धाराए शामिल नहीं हैं जो लागू होनी चाहिए थीं।
उन्होंने कहा, “उनके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी शामिल की जानी चाहिए।” वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने कहा, “वनराई पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। हमने आरोपियों को तलब किया है और नोटिस जारी किया है।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें