November 2, 2026 8:11 pm

टीआरएस कॉलेज की मर्यादा हुई तार-तार, क्लासरूम में ठुमके लगाते हुए छात्रा का वीडियो वायरल*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

रीवा : आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने और खुद को मशहूर करने के लिए युवक-युवतियां तरह-तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान वे स्कूल और कॉलेज की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. हाल ही में एक मामला रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय से सामने आया है, जहां छात्राएं क्लासरूम में ही अश्लील गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने ये वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है.
यह वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है और कॉलेज की गरिमा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इन छात्राओं के वीडियो में वे क्लासरूम के अंदर डांस करती नजर आ रही हैं, जो कॉलेज के माहौल और गरिमा के अनुरूप नहीं है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने कॉलेज प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनके सामने अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं आया है. हालांकि, जैसे ही उन्हें ऐसा कोई वीडियो मिलेगा, वे संबंधित छात्राओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. कॉलेज प्रभारी प्रचार महाविद्यालय महेंद्र द्विवेदी का कहना है कि कॉलेज में अभी तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है. इस संबंध में यदि कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कॉलेज के नियमों के अनुसार कक्षा जैसे संस्थागत माहौल में किसी भी तरह की अश्लील या अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है. छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे कॉलेज के मानकों का पालन करें और सकारात्मक माहौल बनाए रखें. वायरल वीडियो में दिख रहे छात्र शायद सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं, लेकिन इससे कॉलेज की गरिमा और अनुशासन प्रभावित हो रहा है. छात्रों को यह समझने की जरूरत है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कोई भी वीडियो भविष्य में उनके करियर और निजी जीवन पर असर डाल सकता है. टीआरएस कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जाएगी और अगर इन वीडियो की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को चेतावनी दी है कि वे अपने कृत्यों के परिणामों को समझें और संस्थान के नियमों का पालन करें. इस पूरे मामले में एक बात साफ है कि कॉलेज का उद्देश्य छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना है. इसलिए छात्रों को ऐसे वायरल वीडियो बनाने से बचना चाहिए और अपने किए पर खुद को जिम्मेदार मानना ​​चाहिए. हालांकि यह मामला अभी भी खुला है और देखना यह है कि कॉलेज प्रशासन इस पर किस तरह की कार्रवाई करता है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें