रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुंबई पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे को चेतावनी दी. उन्होंने कहा- “मुझे याद है महाराष्ट्र में राज ठाकरे जब जब उत्तर भारतीयों की पिटाई करता था तब-तब कांग्रेस पार्टी उसे सिक्योरिटी देती थी. जब-जब वो हमारे उत्तर भारतीय जो मजदूरी करने गए हैं. कहीं काम करने जाते थे इंटरव्यू देने जाते थे. गरीब लोग थे उन्हें पीटने का काम करता था और कांग्रेस की सरकार उसे सुरक्षा देती थी.
राज ठाकरे को दी चेतावनी
इसलिए जब उसने (राज ठाकरे) कहा कि हम अयोध्या के दर्शन करना चाहते हैं. रामजी का दर्शन करना चाहते हैं. अयोध्या सबकी है..हमारी भी है.. हर गरीब की है, राज ठाकरे की भी है. आज वहां देश के कोने-कोने और देश के बाहर से भी लोग दर्शन करने आते हैं. कहीं किसी का विरोध नहीं है. लेकिन, मैने विरोध किया था राज ठाकरे का. कुछ नहीं मांगा था बस ये कहा था कि उसने महाराष्ट्र की धरती पर हमारे पढ़े लिखे जवानों को, गरीबों को पीटने का काम किया है. तुमने उत्तर भारतीयों को कूड़ा मकौड़ा समझ रखा था.
बृजभूषण ने राज ठाकरे को चेतावनी देते हुए कहा कि आओ तुम अयोध्या.. लेकिन, जब तक वो यहां के गरीबों, महिलाओं और युवाओं से सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तब तक हम उसे अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने देंगे. बता दें कि इससे पहले साल 2022 में राज ठाकरे ने अयोध्या आने की इच्छा जताई थी लेकिन तब भी उन्हें बृजभूषण शरण सिंह के विरोध का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा टाल दिया था.











