November 2, 2026 9:44 pm

हरियाणा DGP ओपी सिंह का बड़ा एक्शन मोड: दिसंबर में चलेगा ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’

चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी ओपी सिंह इस समय पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रदेशभर के सभी पुलिस आयुक्तों और जिला एसपी को सख्त निर्देश जारी करते हुए दिसंबर महीने को ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के नाम समर्पित किया है।

डीजीपी ने साफ कहा— नशेड़ियों, जुआरियों, सटोरियों और असामाजिक तत्वों के अड्डों पर अब बड़ी कार्रवाई होगी। हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं, वहां लगातार रेड और पैट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

312 फरार अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश

बैठक में ओपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस समय 312 चिन्हित अपराधी फरार हैं। सभी जिलों को इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

पड़ोसी राज्यों से इनकी सूची साझा की जाए

फोटो और पहचान विवरण सभी थानों में लगाए जाएं

जनता से इनकी सूचना देने की अपील की जाए

जरूरत पड़े तो पी.ओ. घोषित कर लुकआउट नोटिस जारी किए जाएं

डीजीपी ने यह भी कहा कि कई कुख्यात अपराधियों के तार विदेशों तक फैले होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया को तेज किया जाए।

गाँव-गाँव के अड्डों पर होगा सख्त एक्शन डीजीपी के अनुसार लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि गाँवों और शहरों में नशे व जुए के ठिकाने सक्रिय हैं। दिसंबर में इन पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। रात में विशेष अभियान, निगरानी दल और ड्रोन की मदद से लगातार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें