November 2, 2026 8:04 pm

दीपोत्सव व पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हुआ गीता महोत्सव; प्रतिभागी सम्मानित

रेवाड़ी, 1 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

शहर के बाल भवन में सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सुसज्जित गीतापुरम में चल रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का विधिवत रूप से डीसी अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में आज संपन्न हो गया। समापन अवसर पर दीपोत्सव व भगवान श्रीकृष्ण की आरती वंदना की गई।

पारितोषिक वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने सम्मानित किया। गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, शिक्षा व अन्य सरकारी विभाग तथा भारी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए आम नागरिकों का तहे-दिल से आभार प्रकट किया।

महोत्सव के समापन सत्र में डीसी अभिषेक मीणा ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें गीता के 18 अध्यायों का सार, महाभारत के प्रमुख प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश, तथा आधुनिक जीवन में गीता के संदेश की प्रासंगिकता को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही सराहनीय ढंग से प्रदर्शित किया गया है। गीता महोत्सव का गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ समापन हो गया। गीता महोत्सव का आगाज जितना शानदार रहा, इसका समापन भी उससे कहीं उत्कृष्ट, बेहतरीन एवं प्रशंसनीय रहा।

गत वर्ष से भी बेहतरीन रहा है इस बार का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: डीसी

डीसी मीणा ने कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम पहले से भी बेहतर हुआ है। जिसके लिए आयोजन समिति के चेयरमैन एडीसी राहुल मोदी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थी, जीओ गीता, व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों दिन रेवाड़ी जिला के हजारों नागरिकों ने गीता महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम जैसे प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सेमिनार आदि का लुत्फ उठाया है। उन्हें विश्वास है कि इस महोत्सव का आम जनमानस में गीता ज्ञान के प्रचार-प्रसार का जो उद्देश्य रहा, वह सार्थक हुआ है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि गीता के व्यवहारिक ज्ञान को हमें अपने जीवन में धारण कर इस का अनुसरण करना चाहिए।

प्रतिभागी विद्यार्थियों व संस्थाओं का किया सम्मान

डीसी अभिषेक मीणा ने एडीसी राहुल मोदी के साथ प्रतिभागी टीम, शिक्षा विभाग के डीईओ राजेंद्र शर्मा व अन्य विभागीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ट्रैफिक पुलिस, म्हारी विरासत के अमन, ग्रामीण आजीविका मिशन के आफताब अहमद, आर्य समाज के जसवंत आर्य, रेडक्रास सोसायटी, कलाकार प्रदीप जेलपुरिया, मंच संचालक डा. ज्योत्सना, सुधीर यादव, जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत कुमार, वूमेन आईटीआई रेवाड़ी, हिमा अग्रवाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान, हैफेड, नवीनी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, विश्व हिंदू परिषद, हैफेड, कृषि एवं बागवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खेल विभाग, समाज कल्याण, अखिल भारतीय महिला परिषद, भरत मुनि नाट्य कला केंद्र, जीओ गीता संजीव दुआ व नवीन अरोड़ा सहित महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं, जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी को भी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

दीपदान व आरती वंदना के साथ डीसी ने संपन्न करवाया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

गीतापुरम में भगवान श्री कृष्ण के बनाए गए विशेष आरती स्थल पर डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने 5100 दीयों की सुसज्जित दीपमाला को प्रज्ज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य ढंग से समापन किया। इस अवसर पर कृष्ण जी की आरती-वंदना की गई। जिसमें जीओ गीता, धार्मिक संस्थाएं, सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा सम्मानित नागरिक शामिल हुए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जिला वासियों के दिलों में मधुर यादें छोड़ गया है। कलाकारों ने मुख्य अतिथि के समक्ष दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति –

गीता महोत्सव के मंच पर भरत मुनि नाट्य कला केंद्र के मनोज डागर व उनकी टीम ने महाभारत व गीता ज्ञान की दर्शनीय प्रस्तुति दी। प्रदीप जेलपुरिया ने महाभारत पर आधारित रैप सोंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अहीर कालेज की छात्रा ने महाभारत के थीम सोंग पर नृत्य की प्रस्तुति दी। रावमावि की छात्रा नेहा ने शिव स्तुति पर नयनाभिराम भाव-भंगिमाओं के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।

डीआईपीआरओ ने जताया जिला वासियों का आभार महोत्सव के समापन अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कहा कि डीसी अशोक अभिषेक मीणा के कुशल नेतृत्व व एडीसी राहुल मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का बेहतरीन आपसी तालमेल रहा, जिसकी बदौलत रेवाड़ी जिला में इस बार भी भव्य ढंग से गीता महोत्सव का सफल आयोजन हुआ।

उन्होंने गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, जिले के प्रसिद्ध व गणमान्य नागरिकों व समारोह में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समारोह में दर्शकों की भारी भीड़ से यह सिद्ध हुआ है कि रेवाड़ी के लोगों की श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति गहन आस्था व रूचि है।

समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, जीयो गीता से नवीन अरोड़ा, संजीव दुआ, मा. जय भगवान, रंगकर्मी सतीश मस्तान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, मनोज यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव में आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया, प्रवक्ता सुधीर यादव व डा. ज्योत्सना यादव ने सफल मंच संचालन की भूमिका निभा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें