November 2, 2026 8:48 pm

हरियाणा समाचार: लाइसेंस–नंबर गायब; नियमों को ठेंगा! ट्रैफिक विभाग की अनदेखी या संरक्षण 

रेवाड़ी, 10 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहर की सड़कों पर इन दिनों बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा तेज़ रफ़्तार से दौड़ती साफ़ देखी जा सकती हैं। बड़ा सवाल यह है कि आख़िर किसकी मेहरबानी से नियम-कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाते ये वाहन बेरोक-टोक चल रहे हैं?

शहरवासियों की आवाज उठते हुए एक जागरूक नागरिक संजय शर्मा ने कहा कि नियमों के अनुसार किसी भी ई-रिक्शा का सार्वजनिक मार्ग पर संचालन तभी वैध माना जाता है, जब उसका पंजीकरण नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस और इंश्योरेंस दस्तावेज़ पूरे हों, लेकिन शहर के कई क्षेत्रों पुरानी अनाज मंडी, मोती चौक, सर्कुलर रोड, बस स्टैंड, स्टेशन रोड व कटला बाज़ार में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट चलते देखे जा सकते हैं।

हर जगह ई-रिक्शा चालक लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरते हैं। वे सड़कों पर गलत तरीके से पार्क करते हैं और छोटे होने की वजह से बड़ी गाड़ियों के बीच से निकल जाते हैं। कई बार रोंग साइड पर भी चले जाते हैं तथा कही भी अचानक रुक जाते हैं, गलत तरीके से मोड़ लेते हैं और लगातार हॉर्न बजाते रहते हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराने लगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों की लापरवाही से ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं का ख़तरा और सुरक्षा संबंधी चिंता बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई न होने के कारण चालक मनमानी पर उतर आए हैं। यहां ट्रैफिक विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है -क्या विभाग को यह स्थिति दिखाई नहीं दे रही या फिर जान बूझकर अनदेखी की जा रही है? आखिर कौन दे रहा है इन अवैध वाहनों को संरक्षण?

शहरवासियों की मांग है कि प्रशासन तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाए और नियमों का सख्ती से पालन करवाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें