November 2, 2026 8:05 pm

बलिया समाचार:भीखाछपरा में जर्जर मुख्य सड़क बना हादसों का कारण, ग्रामीणों ने बीडीओ से की मरम्मत की माँग।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। भीखाछपरा गाँव की मुख्य सड़क की खराब स्थिति से आहत ग्रामीणों ने बैरिया खंड विकास अधिकारी को मंगलवार को सामूहिक आवेदन देकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। सुदामा सिंह स्कूल से टूना सिंह के घर तक जाने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है और जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खस्ता हालत के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। बीते 8 दिसंबर को एक ऑटो गहरे गड्ढे में फंसकर पलट गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्यवाही न हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सामूहिक आवेदन देने वालों में टूना सिंह, तर्केश्वर लिंगली, आदर्श प्रताप सिंह, अजले तिवारी, निशु तिवारी, चन्द्र भूषण तिवारी तथा पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मुख्य सड़क की शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि गाँववासियों को राहत मिले और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें