November 2, 2026 8:48 pm

जालौन समाचार: तरणताल सौंदर्यीकरण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 31 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने के निर्देश* 

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इंदिरा स्टेडियम स्थित तरणताल के सौंदर्यीकरण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जल शक्ति मंत्री द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से चल रहे इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि तरणताल परिसर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए किए जा रहे सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि 31 दिसंबर तक हर हाल में सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समाप्त कर दिए जाएं। तरणताल में पाथवे, शौचालय, बाउंड्रीवाल, शेड निर्माण, टाइल्स नवीनीकरण, रैनोवेशन और रंगाई-पुताई जैसे अधिकांश कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने परिसर की फिनिशिंग, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना जनपद के खेल एवं जल क्रीड़ा के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि तरणताल परिसर को ऐसा स्वरूप दिया जाए जो न केवल खिलाड़ियों के लिए उपयोगी हो, बल्कि आमजन के लिए भी आकर्षक, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करे। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद तरणताल परिसर जालौन में जल क्रीड़ा की नई संभावनाओं को खोलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएगा।

निरीक्षण के दौरान क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, आरईएस अधिशासी अभियंता शीलेन्द्र राजपूत तथा कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें