November 2, 2026 8:48 pm

हरियाणा समाचार: रेवाड़ी की इस बेटी का वैज्ञानिक पद पर चयन

रेवाड़ी, 31 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

गाँव रोलियावास की होनहार बेटी प्रेक्षा वशिष्ठ ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में Scientist (वैज्ञानिक) पद पर चयन प्राप्त किया है। इस परीक्षा में उन्होंने तृतीय स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव, क्षेत्र और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।प्रेक्षा वशिष्ठ की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गाँव रोलियावास सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रेक्षा ने कहा कि इस उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय वह अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुओं एवं शुभचिंतकों के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन को देती हैं। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

प्रेक्षा ने विशेष रूप से अपने गाँव के प्रथम विज्ञान स्नातक चंद्रभान व हरियाणा राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, पूर्व वित्तआयुक्त व मुख्य चुनाव आयुक्त, धनपत सिंह, जो मूल रूप से गाँव रोलियावास से ही हैं, तथा नीलम सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धनपत सिंह और नीलम सिंह ने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन, प्रेरणा और आत्मविश्वास प्रदान किया, जिसके कारण वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रह सकीं।

इसके साथ ही प्रेक्षा ने हरियाणा सरकार और हरियाणा लोक सेवा आयोग का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यह नौकरी पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत, बिना किसी ख़र्ची और पर्ची के प्राप्त हुई है। उन्होंने इसे प्रतिभा और मेहनत को सम्मान देने वाली व्यवस्था का सशक्त उदाहरण बताया और युवाओं से योग्यता आधारित तैयारी पर विश्वास रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर उनके पिता सतपाल वशिष्ठ सहित परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रेक्षा को शुभकामनाएँ दीं। इनमें प्रमुख रूप से डॉ. कृष्ण कुमार, सतीश शर्मा, डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डॉ. दिनेश शर्मा, महेश शास्त्री, राकेश सिंगल, राकेश वशिष्ठ, अजीत सरपंच, मास्टर राजनारायण, गाँव रोलियावास के सरपंच पूजा, भगवान परशुराम शिक्षा समिति तथा प्राचार्य अरविंद शामिल हैं, जिन्होंने प्रेक्षा की सफलता को क्षेत्र के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

उल्लेखनीय है कि प्रेक्षा वशिष्ठ एक शिक्षित एवं प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आईआईटी कानपुर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की थी तथा वे जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक एवं निदेशक जैसे उच्च पदों पर कार्यरत रहे। ऐसी सशक्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विरासत ने प्रेक्षा को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी।प्रेक्षा की यह सफलता न केवल गाँव रोलियावास बल्कि समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि ईमानदार मेहनत, सही मार्गदर्शन और पारदर्शी चयन प्रक्रिया से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि प्रेक्षा अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें