November 2, 2026 9:40 pm

हरियाणा समाचार: धारूहेड़ा नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने रिबन काटकर शुभारंभ 

धारूहेड़ा 17 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर पालिका कार्यालय में स्वास्थ्य हॉस्पिटल एवं होम हेल्थ केयर के तरफ से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। शिविर में नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर स्वास्थ्य जांच करवाई। इस दौरान कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच भी की गई। स्वास्थ्य हॉस्पिटल के निर्देशक राजकुमार शर्मा अवगत कराया कि शिविर में करीब 100 से अधिक कर्मचारियों का स्वास्थ्य चेक किया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिए गये। नियमित जांच करवाते रहें, नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा से मिली जानकारी की समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसे सभी कर्मचारियों को आवश्यक लाभ मिलता है। इस मौके पर नपा चेयरमैन कँवर सिंह यादव, प्रवीण पांचाल, शंकर लाल, विनय कौशिक, अनिल कुमार, बिजेंद्र आदि नपा के कर्मचारी मौजूद रहे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें