November 2, 2026 7:17 pm

हरियाणा समाचार:डीसी की दो टूक; आवारा कुत्तों पर कसी जाए नकेल

रेवाड़ी, 18 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीसी अभिषेक मीणा ने सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्टेडियम व शिक्षण संस्थानों को कुत्तों और खुले घूम रहे पशुओं से मुक्त करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन जगहों को पूर्णत: कुत्तों और खुले घूम रहे पशुओं से मुक्त बनाया जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला के सभी रोड भी कैटल फ्री बनाने को लेकर निर्देश दिए गए।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित समस्त शिक्षण संस्थान परिसर में सर्वे करवाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कुत्ते नहीं होने चाहिएं। यदि कुत्ते पाए जाते हैं तो संबंधित नगर निकाय या पंचायत विभाग को सूचना दें। इनके द्वारा गठित की गई टीम उक्त स्थान पर जाकर कुत्ते को पकडक़र शैल्टर होम में छुड़वाएगी। वहीं नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रमाण पत्र देकर यह सुनिश्चित करें की उनका संस्थान आवारा कुत्ते व बेसहारा मुक्त हो चुका है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था में यदि चार दीवारी या गेट क्षतिग्रस्त हैं, तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाए ताकि कोई कुत्ता या पशु परिसर में नहीं आए। इसी तरह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और शहर और गांवों में बनाए गए खेल स्टेडियम में भी नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए पूर्णत खुले घूम रहे कुत्ते और पशु मुक्त सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित अन्य रोड भी कैटल फ्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इसमें लापरवाही न बरते और इसकी रिपोर्ट अपने-अपने विभाग सहित जिला प्रशासन को देना भी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश और डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें