November 4, 2026 12:35 am

स्वस्थ जीवन की राह में एक कदम: हृदय की धड़कनों को नियंत्रित करने हेतु संवेदीकरण कार्यक्रम सम्पन्न*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*विशेषज्ञों ने बताया उच्च रक्तचाप से बचाव का मार्ग, 31 मई को होगा टॉक-शो*

लखीमपुर-खीरी हृदय की अनियंत्रित धड़कनों और जीवन की दौड़ में उपजी थकान को विराम देने हेतु, जनपद लखीमपुर-खीरी में विश्व रक्तचाप माह के अंतर्गत आयोजित हो रहे जागरूकता अभियानों की श्रृंखला में मंगलवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में एक संवेदीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा, “उच्च रक्तचाप मूक शत्रु की भांति शरीर को भीतर से क्षीण करता है। इसका समय रहते निदान व उपचार अत्यंत आवश्यक है जनमानस को चाहिए कि वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर निःशुल्क जांच कराएं, चिकित्सकीय परामर्श लें तथा नियमित रूप से औषधियों का सेवन कर अपने रक्तचाप को नियंत्रित रखें।”कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने युवा स्वास्थ्य कार्यकर्तियों को जीवन रक्षक जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।डॉ. शिशिर पांडे, वरिष्ठ फिजिशियन, ने हाइपरटेंशन की जांच की सटीक विधि का डेमो प्रदर्शन कर कार्यकर्तियों को प्रशिक्षित किया।मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने तंबाकू सेवन के घातक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धमनियों का संकुचन हृदय पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जो अंततः उच्च रक्तचाप को जन्म देता है।वहीं डॉ. राकेश कुमार गुप्ता(एपिडेमियोलॉजिस्ट, एनसीडी सेल) ने कहा कि नियमित योग व्यायाम व संतुलित आहार को जीवन में अपनाकर अनेक रोगों से बचाव किया जा सकता है एफएलसी विजय वर्मा ने कोटपा अधिनियम के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान से होने वाली हानियों की जानकारी दी।कार्यक्रम का समापन करते हुए एनसीडी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता ने सभी उपस्थित कार्यकर्तियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “यह जागरूकता तभी सार्थक होगी जब इसके संदेश जन-जन तक पहुँचेंगे। जिले को भारत सरकार की दिशा-निर्देशानुसार श्रेष्ठ बनाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए।”उन्होंने यह भी अवगत कराया कि 31 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमजन के लिए एक विशेष टॉक-शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिक दूरभाष संख्या 9120984643 पर कॉल करके विशेषज्ञ चिकित्सकों से हाइपरटेंशन एवं तंबाकू उन्मूलन से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें