November 2, 2026 9:41 pm

स्वच्छता का संदेश लेकर निकली रैली, मासिक धर्म को सामान्य बनाने का लिया संकल्प*

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर-खीरी।माहवारी, जो जीवन की सहज प्रक्रिया है, उसे भय और संकोच से नहीं, जागरूकता और स्वच्छता से अपनाने का संदेश लेकर जिला महिला चिकित्सालय परिसर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह अवसर था “माहवारी स्वच्छता दिवस” का, जिसे न केवल एक आयोजन बल्कि एक जन-जागरण के रूप में मनाया गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य समाज में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता के प्रति महिलाओं और किशोरियों को सजग करना था।इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में डॉ. इशू, डॉ. नेहा, डॉ. अंजली व अन्य विशेषज्ञों ने मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता के नियमों, उससे जुड़ी बीमारियों की आशंकाओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता न केवल आत्मसम्मान की रक्षा करती है, अपितु महामारी जैसे कठिन समय में शरीर को रोगों से सुरक्षित रखने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर दीपमाला वर्मा ने इस वर्ष की थीम “मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य हिस्सा बनाएं” को सरल शब्दों में समझाया और उपस्थित किशोरियों से संवाद कर उनके मन की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने पोषण और आत्म-स्वास्थ्य की जानकारी भी साझा की, जिससे लड़कियां स्वयं को सशक्त और सुरक्षित महसूस करें।कार्यक्रम में शिक्षा वर्मा, सुष्मिता वर्मा, प्रियंका तिवारी, आरती, मधु, सोनम, अजीत सहित कई स्वास्थ्यकर्मी व जागरूक नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पुनीत उद्देश्य में सहभागिता निभाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें