Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ब्यूरो बलिया ( पी.एन.पी. समाचार )
बलिया। रेवती ब्लॉक के अंतर्गत खरीका ग्राम सभा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) द्वारा बनाई गई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। महज चार दिन पहले बनाई गई यह सड़क अब जगह-जगह से उखड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानक सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया, जिससे यह इतनी जल्दी टूटने लगी।
समाजसेवी पियूष पाण्डेय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “सड़क की गुणवत्ता पूरी तरह मानकों के विपरीत है। यह सरकारी धन की खुली लूट है। जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।”
ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर क्या कदम उठाता है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी, या मामला यूं ही दबा दिया जाएगा?











