November 2, 2026 9:40 pm

रेवाड़ी में बिहार में सर्कल अफसर को पोस्टिंग पर सियासी बवाल; अभय चौटाला ने उठाए सवाल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़, 4 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

हरियाणा में बिहार के सर्किल अफसर को नायब तहसीलदार लगाने पर सियासी बवाल मच गया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को दूसरे प्रदेश के लोगों के हवाले कर दिया है। मीडिया के माध्यम से पता चला है कि बिहार में तैनात एक सर्कल ऑफिसर को रेवाड़ी जिला की डहीना तहसील में एक साल के डेपुटेशन पर नायब तहसीलदार लगाया गया है।

चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी बीजेपी ने कई लोगों को बाहर के प्रदेशों से डेपुटेशन के बहाने हरियाणा में पोस्टिंग की सौगात दी है। अब तक बीजेपी 90 प्रतिशत से उपर बाहर के प्रदेशों के लोगों को हरियाणा की ए और बी ग्रेड की गजेटेड सरकारी नौकरी दे चुकी है दूसरी तरफ हरियाणा के पीएचडी, एमटैक, बीटैक बच्चों को इनका चपड़ासी बना रही है। बीजेपी ने हरियाणा के युवाओं के हकों पर सरेआम डाका डाला है। हरियाणा से बाहर के लोगों को मलाईदार पदों पर लगाकर भ्रष्टाचार करके करोड़ों रूपए लूटे जा रहे हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस से बड़ी विडंबना और क्या होगी कि हरियाणा के मूल निवासी आईएएस सुधीर राजपाल जो कि चीफ सेक्रेटरी पद के हकदार थे लेकिन उनका हक मार कर पहले तो हरियाणा से बाहर के मूल निवासी को गलत तरीके से चीफ सेक्रेटरी बनाया और उसके बाद एक साल का विस्तार भी दे दिया। वैसे ही जितने भी कमीशन और बोर्ड हैं उनके ज्यादातर चेयरमैन हरियाणा से बाहर के लोगों को लगाया हुआ है।

उन्होंने कहा कि एचपीएससी जो संस्था हमारे हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए बनाई गई थी उसका चेयरमैन भी दूसरे प्रदेश का है। ऐसे में हरियाणा के युवा कैसे ए और बी ग्रेड की गजेटेड नौकरियों की उम्मीद कर सकते हैं। अभी हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर भी बाहर के प्रदेश का लगाया है। बीजेपी हरियाणा प्रदेश को बाहरी लोगों से ऐसे लुटवा रही है जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें