Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्टर अब्दुल रफीक खान
आगर मालवा, 21 अप्रैल/ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले के समस्त शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के खुलने एवं बंद होने की स्थिति तथा समस्त स्टॉफ की उपस्थिति का सत्यापन जिला कॉल एंड कमांड सेंटर से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिला स्तर से विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षको तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की आकस्मिक जानकारी प्राप्त की जाएगी, उसका सत्यापन किसी अन्य शासकीय सेवक से अथवा गणमान्य व्यक्ति या अन्य माध्यम से करवाया जाएगा, जानकारी में किसी भी प्रकार की भी विसंगति पाये जाने पर जवाबदेही तय की जाकर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जारी आदेशानुसार जिला स्तर से संबंधित विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से संपर्क किए जाने पर पर्याप्त जवाब नहीं मिलने, कॉल रिसीव नहीं करने अथवा अन्य असंतोषजनक बहाना बनाने की दशा में संबंधित का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया जाएगा।











