November 2, 2026 10:43 pm

लखुंदर नदी में साफ-सफाई की गई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अब्दुल शफीक खान

आगर-मालवा, 21 अप्रैल/जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत सोमवार को माँ बगुलामुखी मंदिर परिसर में लखुंदर नदी पर जन अभियान परिषद द्वारा जन सहयोग से साफ-सफाई की गई। यह अभियान 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जल के अपव्यय को रोकने और जल स्रोतों के पुनर्भरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा जन सहयोग से जल स्त्रोतों का गहरीकरण एवं साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में लखुंदर नदी पर जन सहयोग से साफ-सफाई की गई। नदी के अंदर झाडियां हटाकर एवं पॉलीथीन आदि कचरा बीनकर साफ-सफाई करते हुए सभी नागरिकों ने जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें