November 2, 2026 9:50 pm

साइबर ठगी का शिकार युवक को राहत, पुलिस ने 24 घंटे में वापस कराए 8,585 रुपये।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना रेवती क्षेत्र के दलछपरा निवासी युवक के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में बलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी ठगी की रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पंकज यादव पुत्र धरीचरन यादव, निवासी दलछपरा, थाना रेवती, जनपद बलिया के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 8,585 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़ित ने तत्काल थाना रेवती में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री कृपा शंकर के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर माध्यम से धनराशि को होल्ड कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस की तत्परता का परिणाम यह रहा कि मा. न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता के खाते में पूरी धनराशि 8,585 रुपये वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस एवं थाना रेवती पुलिस टीम का आभार जताया और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें