November 2, 2026 8:48 pm

समाजवादी पार्टी का ऐलान; हरियाणा में लड़ेंगे निकाय चुनाव

रेवाड़ी 21 अप्रैल चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रानी की ड्योड़ी स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार हरियाणा में समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वे ही हरियाणा में समाजवादी पार्टी को सबसे पहले लेकर आये थे।

राव बिजेंद्र सिंह ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी का हरियाणा की राजनीति में सक्रियता दिखाने का समय आ गया है। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जोश को देखते हुए जहाँ भी स्थानीय निकाय के चुनाव हैं, उन सभी स्थानों पर समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय स्तर पर बेशक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मे समन्वय है, लेकिन निकाय चुनाव में कांग्रेस के साथ कोई तालमेल नहीं है। समाजवादी पार्टी अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें