November 2, 2026 9:42 pm

महाराष्ट्र में बीजेपी नेता पर रेप केस दर्ज, महिला ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

| रिपोर्टर योगेश यादव PNP News महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित महिला का आरोप है कि जुलाई 2022 में बीजेपी नेता ने उसे मीरा रोड स्थित अपने दफ्तर में बुलाया और शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। महिला की शिकायत पर बीजेपी नगरसेवक लक्ष्मण जंगम के खिलाफ पुलिस ने यौन शोषण का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में पुलिस पर शिकायत लेने में देरी का आरोप लगा था, लेकिन अब मीरा रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झांसा देकर संबंध बनाना) और धारा 351(2) (धमकी देना) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसे मीरा रोड (पूर्व) स्थित अपने कार्यालय में बुलाकर शादी का भरोसा दिया और उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उसे लॉज और अन्य स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी। डर और मानसिक दबाव की वजह से वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने आरोपी पार्षद पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मीरा रोड पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता का विस्तृत बयान दर्ज किया जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें