November 2, 2026 9:44 pm

बढ़ौली चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: विजेन्द्र कुमार मौर्या | रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र | PNP NEWS

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चित्र के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संबंधित भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने बताया कि 19 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी, जिसमें दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने 10 दिनों के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर लागू करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस मौके पर शशांक मिश्रा, सेतराम केशरी, राजबली पांडेय, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, कन्हैया पांडेय, नुरुद्दीन खान, राजेंद्र चौधरी, श्रीकांत मिश्रा, राहुल जैन, ज्यूत मौर्या, दयाशंकर पांडेय, सुनीता तिवारी, बेवी सिंह, पूनम पठारी, मंजू देवी, शीतला पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें