Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निघासन लखीमपुर खीरी संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निघासन खंड के मंडल खैरहनी में भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश गया कार्यक्रम में खंड प्रचारक श्रीमान आदर्श जी ने बौद्धिक दिया और संघ की 100 वर्ष की यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने संगठन की ऐतिहासिक यात्रा, उद्देश्य और समाज निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला इस अवसर पर शह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामनिवास जी, शह खंड कार्यवाह हनुमत शरण जी, मंडल कार्यवाह नितिन गुप्ता, विमल जी, आशीष, संगम, उत्तम, केके सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*
Views: 74











