November 2, 2026 8:51 pm

IGU के योगेश चौधरी को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

रेवाड़ी, 6 अक्‍टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक योगेश चौधरी को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में देशभर के श्रेष्ठ योगदानकर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, योगेश चौधरी को इससे पूर्व हरियाणा के राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक’ और राज्य स्तर पर ‘बेस्ट वॉलंटियर’ के पुरस्कारों से भी नवाज़ा जा चुका है।

इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो असीम मिगलानी ने योगेश को बधाई देते हुए कहा कि, “योगेश ने विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। यह आईजीयू के लिए गौरवशाली क्षण है, उनका यह योगदान सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।” वहीं कुलसचिव प्रो दिलबाग सिंह ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “योगेश जैसे छात्र न केवल इस विश्वविद्यालय की अमानत हैं, बल्कि इस देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। ऐसे युवा ही भारत के सशक्त कल की नींव हैं।”

इस राष्ट्रीय उपलब्धि ने न केवल इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश को भी गोर्वान्वित किया है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वर्तमान कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो करण सिंह, डॉ. संजय हुड्डा, प्रो दीपक गुप्ता, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो रविंद्र सहित सभी शिक्षकों ने योगेश चौधरी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें