रेवाड़ी 7 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेडा कस्बा में वाल्मीकि जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज और लोगों ने मंदिर में हवन-पूजन किया और प्रसाद वितरित किया। मंदिर में सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने सहयोग किया। युवाओं ने इस आयोजन की तैयारी रात से ही शुरू कर दी थी। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया।
नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज जनता को सदैव आलोकित करते रहेंगे। उन्होंने कहा हिंदू धर्म में महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का पितामह कहा जाता है। महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना की थी।
जयंती समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन के सहयोग से ग्रामीणों ने बड़े आराम से जयंती मनाई। कस्बा में हर वर्ष वाल्मीकि जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष भी यह परंपरा कायम रही। इस मौके पर सागर प्रधान समाज सेवी ,अर्जुन प्रधान, रामकिशोर SBI, अनिल कुमार, प्रवीण सारसर, ज्योति प्रकाशकमल सिंह,रवि कुमार, धर्मवीर,आशीष, कर्मवीर, हरि सिंह, राजेंद्र सैनी, जितेंद्र यादव जोनियावास RWA उप प्रधान धर्मपाल श्योराण, राजू पार्षद, प्रवीण पांचाल, वीर सिंह राणा, मोहित, नानक चंद खोला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।











