November 2, 2026 10:41 pm

श्रावण की पावन भीड़ में सुरक्षा का संकल्प — पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने किया गोला में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, 26 जुलाई।श्रावण मास के तृतीय सोमवार की तैयारी में जब गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती कांवड़ियों की आस्था से सराबोर हो उठी, तब जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था को सर्वोपरि मानते हुए पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का गहन भ्रमण किया।श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, कांवड़ यात्रा की रेखाएं, और श्रावण मेले की गति को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने थाना गोला में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की तथा उन्हें सुरक्षा के हर पहलू पर सजग रहने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान श्री शर्मा ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, मार्ग व्यवस्था, यातायात संचालन, महिला सुरक्षा और आपातकालीन तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि—“श्रावण मेला श्रद्धा और श्रद्धालुओं की परीक्षा का समय है, और हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक श्रद्धालु को न केवल सुरक्षित माहौल मिले, बल्कि वह अपनी आस्था की यात्रा निर्विघ्न पूर्ण कर सके।”मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु पुलिस व्यवस्थापन के साथ-साथ नगर प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वच्छता कर्मियों तथा स्वयंसेवकों से समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें