November 2, 2026 10:43 pm

नायब सरकार को बधाई; दूसरे राज्य भी हरियाणा मॉडल को अपनाए -जेपी यादव

रेवाड़ी, 27 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
रिटायर्ड डीआईपीआरओ जेपी यादव ने कहा है कि शनिवार व रविवार को सीईटी एग्जाम के चलते जिस तरह हरियाणा रोडवेज और हरियाणा पुलिस ने जो तत्परता दिखाई है, उसके लिए वह तो बधाई के पात्र हैं ही, हरियाणा सरकार भी बधाई की पात्र है। सुबह 3:00 बजे से ही सभी बस स्टैंड्स पर हरियाणा रोडवेज की बसें छात्र-छात्राओं को उसके एग्जाम वाले जिलों में पहुंचाने के लिए तैनात मिलीं। आगे शटल सर्विस मौजूद थीं।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सुचारू रूप से चले, इसके लिए हरियाणा पुलिस के जवान भी रात से ही मोर्चा संभाले हुए थे। कई जगह जाम तो दिखा। मगर पुलिसकर्मी उमस भरी गर्मी में ट्रैफिक मैनेज कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जब से मैंने होश संभाला है, तब से लेकर आज तक इस तरह के इंतज़ामात नहीं देखे। सरकार/चयन आयोग का काम छात्रों को सेंटर अलॉट करना भर होता था। छात्र कैसे जाएंगे, इस बारे में किसी को कोई मतलब ही नहीं था। छात्रों को ये टेंशन रहती थी कि मॉर्निंग शिफ्ट में उन्हें पहले दिन सेंटर वाले शहर में रुकना पड़ेगा और इवनिंग शिफ्ट को वह रात वहीं बितानी पड़ेगी। सरकार को लाखों परीक्षार्थियों से कोई सरोकार ही नहीं रहता था। सीधा-सीधा सोच यह थी कि परीक्षार्थी जाएं भाड़ में। हमारे दौर में तो जहाँ पेपर होता था, वहा रेलवे स्टेशन पर रात को बच्चे फुटपाथ पर ही सोते थे, लेकिन आज जिस तरह सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है, उसके लिए 10 में से 10 अंक देने को जी चाहता है। उम्मीद है कि देश के बाकी राज्य भी हरियाणा सरकार के इस मॉडल को अपनाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें