November 2, 2026 8:07 pm

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 19.30 लाख ठगे; 3 गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 23 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

साइबर थाना पुलिस ने गत अगस्त माह में सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला दौसा के गांव झिलकी ढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, जिला अलवर के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र व जिला अलवर के गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर के रूप में हुई है। जांचकर्ता के मुताबिक सेक्टर 4 निवासी अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 5 अगस्त को वह अपने मोबाइल पर गूगल पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसके व्हाट्स एप पर एक लिंक आ गया। भेजने वाले ने उसे लिंक के जरिए खाता खोलने को कहा। इसके बाद उसने लिंक के जरिए अपनी आईडी बना ली। उसे शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया, लेकिन उसने पैसा निवेश करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे बार-बार पैसा निवेश करने को कहा गया, तो उसने अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार रुपये और उसके बाद 10 हजार रुपये बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिया। उसके खाते में काफी मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद उससे कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 19.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसके खाते में मोटा मुनाफा दर्शाया गया। जब उसने पैसा निकालने का प्रयास किया, तो उससे 16 लाख 43 हजार 711/- रुपये और जमा कराने को कहा गया। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महेंद्र सैनी के बैंक खाते में ठगी की एक लाख रुपये की राशी ट्रांसफर हुई थी तथा आरोपी सुरेंद्र व सचिन गुर्जर ने महेंद्र सैनी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें