रेवाड़ी, 4 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से किए गए वायदे को पूरा करते हुए जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर लोगों को दिपावली का बड़ा तोहफा दिया है। इस कटौती का पूरा लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए व्यापारी वर्ग इस दिशा में कार्य करें। इस कटौती के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है तथा लोग जमकर खरीददारी करने के घरों से बाहर आ रहे हैं।
लक्ष्मण यादव आज धारुहेड़ा में जीएसटी विभाग की ओर से आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर नगर पालिका धारुहेड़ा चेयरमैन कंवर सिंह व उपमंडल अधिकारी समेत पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक जीएसटी अधिकारियों के साथ धारुहेड़ा के बाजारों में भी पहुंचे तथा जीएसटी की नई दरों संबंधी स्टीकर भी दुकानों पर चस्पा किए व दुकानदारों से जीएसटी कटौती का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वस्तु एवं सेवा कर की दरों में कटौती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे प्रत्येक वर्ग को भारी लाभ मिलना शुरु हो गया है। मोदी सरकार का यह कदम देश को विकास के पंख लगाने के साथ-साथ आम आदमी को महंगाई से राहत पहुंचाने का भी कार्य कर रहा है। एक गृहणी को इस कदम से काफी राहत मिली है।
उन्होंने व्यापारियों से जीसीटी की कटौती दर का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी वर्गों का चहुंमुखी विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।
इस अवसर नगर पालिका के वाईस चेयरमैन अजय जांगड़ा, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व हरियाणा सरकार मनोनीत पार्षद अतर सिंह पांचाल, वीर सिंह राणा, धारूहेड़ा मंडल महामंत्री नानक चंद खोला एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।











