November 2, 2026 10:42 pm

मोबाईल फोन हैक कर 9.98 लाख ठगे; एक आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी, 5 अक्‍टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना साईबर क्राईम पुलिस ने मोबाईल फोन हैक करके करीब 9.98 लाख रूपए निकाल साईबर ठगी के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला उत्‍तर दिनाजपुर के गांव घिरता तला निवासी मुख्‍तार मण्‍डल के रूप मे हुई है।

जांचकर्ता के मुताबिक 20 अगस्त को बावल के सैक्‍टर 2 निवासी वीराराम के मोबाईल में साईबर ठगों द्वारा एपीके फाईल भेजकर उनका मोबाईल फोन हैक करके खाते से करीब 9.98 लाख रूपए निकाल लिए। पुलिस ने पीडित वीराराम की शिकायत पर थाना साईबर क्राईम पुलिस द्वारा केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में संलिप्‍त आरोपी मुख्‍तार मंडल निवासी गांव घिरता तला जिला उत्‍तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल निवासी चंद्र लोक, सैक्‍टर 28ए चक्‍करपुर थाना सैक्‍टर 29 गुरूग्राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्‍यायलय में पेश कर न्‍यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें